
शहर में निकाली गई जुलूस ए मोहम्मदी ….. बाइक रैली से किया शहर भ्रमण
रायगढ़ । पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब सल्लालाहो अलैहे वसल्लम के जन्म दिवस के मौके पर शहर के मुस्लिम युवकों द्वारा विशाल बाइक रैली निकली गई।
मुस्लिम समाज इन दिनो ईद मिलादुन्नबी का आयोजन कर आखरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के आमद की खुशियां मना रहा है। पैगम्बर साहब का जन्म दिन 28 सितंबर को है इससे पहले शहर के मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा विशाल बाइक रैली निकाल का खुशियों का इजहार किया।
शहर के मधुबन पारा सहित कई स्थानों पर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 12 दिवसीय जलसा का आयोजन भी किया जा रहा है। जहा पैगम्बर ए इस्लाम के संदेशों को बताया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुस्लिम युवाओं द्वारा विशाल बाइक रैली निकाली और शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया गया।