
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य जगदीश मेहर सपरिवार गणेश कछवाहा से मिलने उनके निवास काशीधाम पहुंचे, त्रिमूर्ति के नाम से प्रसिद्ध तीनों आज बहुत दिनों के बाद मिले
रायगढ़।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य,मध्य प्रदेश राज्य वस्त्र निगम भोपाल के पूर्व अध्यक्ष एवं चक्रधर समारोह के संस्थापक सचिव श्री जगदीश मेहर और मनहरन सिंह ठाकुर संगीताचार्य चक्रधर समारोह के संस्थापक सदस्य अपने मित्र विचारक संस्कृति कर्मी चक्रधर समारोह के संस्थापक सदस्य गणेश कछवाहा के स्वास्थ हाल जानने सपरिवार कछवाहा निवास काशीधाम पहुंचे।
आपसी सुख दुख एवं पारिवारिक वातावरण में खूब बातचीत हुई।त्रिमूर्ति के नाम से प्रसिद्ध तीनों आज बहुत दिनों के बाद मिले। तीनों कला संस्कृति पर लंबी विमर्श किए।चक्रधर समारोह की गरिमा और मौलिक स्वरूप पर चिंता व्यक्त किए।जिसका मुख्य कारण समारोह के मौलिक मुख्य उद्देश्य से विमुख होने और बाजारवाद के चकाचौंध में आकृषित होना बताया।भारतीय संगीत कला की आत्मा खत्म हो रही उसकी जगह ग्लैमर ने लिया है।अब इसे छत्तीसगढ़ संगीत अकादमी को संचालित किया जाना चाहिए।छत्तीसगढ़ राज्य का एक मात्र राष्ट्रीय गरिमा मय समारोह है।इसकी हिफाज़त करना शासन और कलाधर्मियों की जिम्मेदारी है।
अंत में अपने मित्र के उत्तम स्वास्थ की कामना कर
सभी ने एक दूसरे के सुख समृद्धि शांति की शुभकामनाएं दी।