
युवा भाजपा नेता पवन नायक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश …… भाजपा प्रवेश करते ही मोदी के 400 पार के नारे को लिया संकल्प के तौर पर …. कर रहे लगातार रैली
घरघोड़ ।
रायगढ़ लोक सभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ जमीनी स्तर पर जुटे हुए हैं। इसी क्रम में पवन सिंह नायक की अगुवाई में 83 युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया। युवा भाजपा नेता पवन के द्वारा भाजपा लोक सभा रायगढ़ प्रत्याशी के लिए अपनी टीम के साथ लोगों को अपने पक्ष में करने लगातार रैली कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कुडुमकेला मंडल प्रभारी सुनील सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नरेश बेहरा, मंडल महामंत्री वेद कुमार राणा, मंडल अध्यक्ष (पिछड़ा मोर्चा) – नेहरू साव, सोशल मीडिया प्रमुख विधान सभा केदार साहू के समक्ष युवा भाजपा नेता के पवन सिंह के नेतृत्व में युआवो की पूरी फौज ने भाजपा का दामन थाम कर मोदी के नेतृत्व सरकार बनाने राधेश्याम राठिया के पक्ष में माहौल बनाने का काम करने जुट गई हैं।
युवा भाजपा नेता की अगुवाई में 83 युवाओ भाजपा प्रवेश किये जाने के बाद से क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश करते ही मोदी के 400 पार के नारे को संकल्प के रूप में लिया। भारी संख्या में युवाओं के भाजपा प्रवेश करने पर क्षेत्र में युवा भाजपा पवन की पार्टी में कद बढ़ा है बता दें की पवन नायक का युवाओं में बेहतर पकड़ होने की वजह से वे एक लोकप्रिय युवा नेता के तौर पर उभरे हैं।