♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रोटी बैंक के लिए एक और रिक्शा मिला गौ रक्षावाहिनी को…अशोक व मनोज सोनी भाइयों ने महाष्टमी पर किया भेंट…

रोटी बैंक के लिए एक और रिक्शा मिला गौ रक्षावाहिनी को…अशोक व मनोज सोनी भाइयों ने महाष्टमी पर किया भेंट…
अनूप बड़ेरिया
गौ रक्षा वाहिनी को गौ माता की  रोटी बैंक के लिए एक और रिक्शा मिल गया है। महाअष्टमी के शुभ अवसर पर  अंकित ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अशोक सोनी एवं मनोज सोनी के द्वारा गौ माता के लिए एक रोटी बैंक रिक्शा बनवा कर दिया गया है।
जिसकी शुरुआत आज  भवानी तिगड्डा  दुर्गा पंडाल में सोनू महाराज एवं  अशोक सोनी एवं मनोज सोनी की माता के द्वारा पूजा अर्चना के बाद रवाना किया गया।
उल्लेखनीय है कि शहर में इसके पहले गौ रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष व एक सच्चे गौ सेवक के रूप में जाने जाने वाले अनुराग दुबे के सफल प्रयासों से गौ माता की रोटी के लिए रोटी बैंक रिक्शा की शुरुआत की गई थी, जो काफी सफल है। अब दो रोटी बैंक हो जाने से बच्चे हुए शहर के वार्डों से भी गौ माता के लिए रोटी इकट्ठा हो सकेगी।
 अनुराग दुबे ने गौ रक्षा वाहिनी की पूरी टीम की तरफ से अशोक सोनी और मनोज सोनी को धन्यवाद प्रेषित किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close