
बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष का मुकाबला हुआ दिलचस्प …. निर्दलीय प्रत्याशी थनेश्वरी दे रही जबरदस्त टक्कर …. भाजपा कांग्रेस के लिए मुसीबत
रायगढ़। नगर पंचायत बरमकेला का चुनाव अब अंतिम समय में और दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी कभी आगे कभी पीछे होते दिखाई दे रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने जमकर अपना दम दिखाया किंतु निर्दलीय उम्मीदवार थनेश्वरी राका की चाल से वो भी पस्त होते नजर आ रही है हालाकि अभी उनकी पोजीशन अच्छी है किंतु उहापोह की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभामा नायक के लिए स्वयं विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने मोर्चा संभाला हुआ है। भाजपा प्रत्याशी के लिए कैलाश पंडा ने मोर्चा संभाला हुआ है। कैलाश पंडा एक कुशल राजनीतिक रणितिकार माने जाते हैं। नगर पंचायत बरमकेला का उन्हें जिम्मेदारी दी गई यूं तो उनके साथ केराबाई मनहर पूर्व विधायक भी साथ में हैं किंतु कैलाश पंडा में जो बात है वो इनमे नहीं। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी सीता नायक के पक्ष में मोर्चा तो संभाल रखा है किंतु लोगों ने पूर्व में उनका एक कार्यकाल देखा है। मतदाता किसी नए चेहरे की तालाश में है।
एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व अध्यक्ष भागीरथी नायक की बहु सुनीता कपिल नायक भी चुनावी मैदान में है और वो भी पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं। चूंकि इनके ससुर भागीरथी नायक पूर्व में अध्यक्ष रह चुके है चुनावी कौशल इन्हे बखूबी जानकारी है और वे भी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में है।

किंतु कांच गिलास छाप से थनेश्वरी उर्फ बबली राका नायक ने सारे समीकरण को उधेड़ बुन कर सारे प्रत्याशियों की चैन छीन रखा है। अब आखरी समय में मतदाता किसके पक्ष में अपना फैसला देती है यह जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल नगर पंचायत बरमकेला में निर्दलीय प्रत्याशी थनेश्वरी बबली राका नायक तेजी से आगे बढ़ा है और मतदाताओं की पहली पसंद बनते दिखाई दे रही हैं।