♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गुड़ेली में चूना पत्थर खदान के लिये पर्यावरणीय स्वीकृति के लिये लोक सुनवाई कागजो पर निपटाने की तैयारी …… सुनवाई की तिथि और स्थल हुआ तय किन्तु गांववासियो को पता ही नही हल्का पटवारी प्रकाश साहू ने जानकारी नही होने की बात कही …..गांव में  अब तक मुनादी भी ग्रामीणों को कानोकान खबर तक नहीं 

 

कागजो पर ही सुनवाई की साजिश तो नही सरपंच/सचिव खदान मालिकों के चंगुल में लोक सुनवाई में बड़ा पेंच आंखों में धूल झोंक कर होने वाली है सुनवाई

 

 

 

रायगढ़ / सारंगढ़.

सारंगढ़ के प्रसिद्ध ग्राम-गुड़ेली में लगभग 25 एकड़ से अधिक भूमि पर प्रस्तावित लाईम स्टोन खदान के लिये पर्यावरण संरक्षण मंडल के द्वारा 30 अक्टूबर को लोक सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। किन्तु इस लोक सुनवाई के लिये गांव में किसी को जानकारी ही नही है। गांव में चर्चा करने पर ऐसा कोई जानकारी नही होने की बात छनकर सामने आ रही है जबकि पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सेवा सहकारी समिति मैदान का स्थान भी तय कर दिया है और इसके लिये 30 अक्टूबर शनिवार को सुबह 11 बजे समय भी मुकर्रर कर दिया है। ऐसे मे अब सवाल यही उठ रहा है कि कही कागजो पर ही यह लोक सुनवाई करने की तैयारी तो नही हो रही है। खदान के लिये आवेदनकर्ताओ के ऊंची पहुंच से ऐसा लग रहा है कि पर्यावरण संरक्षण मंडल लो-प्रोफाईल लोक सुनवाई कर मामले को आवेदनकर्ताओ के पक्ष में करने में जुटा है। वही प्रस्तावित खदान के खसरा नंबर और भौतिक रूप से जमीन के मौका स्थल की जानकारी मांगने पर गुड़ेली पटवारी प्रकाश साहू किसी भी प्रकार से जानकारी नही होने की बात कह रहे है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल नवा रायपुर के द्वारा विगत दिनो ईश्तहार का प्रकाशन किया कि ग्राम गुड़ेली में क्लस्टर लाईम स्टोन माईन, तहसील-सारंगढ़, जिला रायगढ़(छ.ग.) में स्थित कुल 03 चुना पत्थर खदानों (1) – मेसर्स जगदम्बा स्पंज प्राईवेट लिमिटेड प्रो-श्री शिव कुमार अग्रवाल (गुड़ेली लाईम स्टोन माईनिंग प्रोजेक्ट), खसरा क्रमांक 479, 469/2 घ एवं अन्य 19 खसरे, रकबा 2.926 हेक्टेयर उत्खनन क्षमता- 110,829.38 टन प्रतिवर्ष ग्राम- गुढेली, तहसील- सारंगढ़ जिला – रायगढ़ (छ.ग.) तथा मेसर्स नितिन सिंघल (गुढेली) लाईम स्टोन माईन) खसरा क्रमाक 481 / 4, 481 / 5 क एवं अन्य 20 खसरे रकबा 3.113 हेक्टेयर उत्खनन,क्षमता 1,55,06125 टन प्रतिवर्ष ग्राम- गुढेली, तहसील- सारंगढ़, जिला – रायगढ़ (छ.ग.) एवं मेसर्स श्रीमती तुलसी बसंत, (गुढेली लाईम स्टोन माईन) खसरा क्रमांक 463 / 2, 463 / 3.463 / 5,463 / 6, 470 / 1, 470/2 एवं 470 / 3. रकबा 2.836 हेक्टेयर उत्खनन क्षमता 1,70,038 टन प्रतिवर्ष ग्राम- गुढेली, तहसील – सारगढ़, जिला – रायगढ़ (छ.ग.) की स्थापना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई बाबत् छ.ग पर्यावरण संरक्षण मंडल में आवेदन किया गया है।


उक्त परियोजना के संबंध में आपत्ति/सुझाव/विचार/टीका टिप्पणी इस सूचना के जारी होने के दिनांक से 30 दिवस के अंदर क्षेत्रीय अधिकारी, | छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, टी व्ही टॉवर रोड, रायगढ़ के कार्यालय में मौखिक अथवा लिखित रूप से कार्यालयीन समय में प्रस्तुत की जा सकती है। तथा इस परियोजना के लिए लोक सुनवाई दिनांक 30.10.2021,दिन-शनिवार, समय प्रातः 11.00 बजे स्थल- सेवा सहकारी समिति का मैदान, गुढेली, ग्राम- गुढेली, तहसील- सारंगढ़,जिला – रायगढ़ (छ.ग.) नियत की गई है। आम सूचना की कापी सरपंच/सचिव कार्यालय ग्राम पंचायत गुढेली, ठाकुरदिया, कपिस्दा (अ), बंजारी, जेवरा, हिच्छा, अमलीडीपा, धौराभाठा, टिमरलगा, तहसील सारंगढ़, जिला रायगढ़ को देने की जानकारी भी दिया गया है। किन्तु ग्रामवासियो से जब ग़ुड़ेली मे खुल रही 25 एकड़ से अधिक बड़ी खदान के बारे मे जानकारी तथा लोक सुनवाई की जानकारी चाही गई तो उन्होने साफ इंकार कर दिया। वही ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव के द्वारा भी अभी तक कोई मुनादी नही कराया गया है। इस मामले में मौका स्थल का मुआयना करने के लिये गुड़ेली के पटवारी प्रकाश साहू से मोबाईल पर संपर्क किया गया तथा संबंधित खसरे के मौका मुआयना संबंधित जानकारी चाही गई तो उन्होने इस लोक सुनवाई तथा प्रस्तावित खदान के बारे मे कोई भी जानकारी होने से साफ इंकार किया। जिससे पूरा मामला पहली ही नजर मे संदिग्ध नजर आ रहा है।


बहरहाल गुड़ेली में स्थापित होने वाले चूना पत्थर खदान के लिये 30 अक्टूबर को होने वाले लोक सुनवाई को लेकर प्रदूषण और स्वास्थ की चिंता क्षेत्रवासियो को सता रही है। पूर्व से ही स्थापित माईस और क्षेत्र मे प्रदूषण फैला रहे चूना भट्ढ़े से क्षेत्रवासी पहले से ही परेशान है वही अब 25 एकड़ से अधिक भूमि पर चूना पत्थर का खदान से क्षेत्रवासियो का जीना मुहाल हो जायेगा। ऐसे में अब देखना यह है कि प्रशासन वास्तवित मैदानी रिर्पोट शासन को भेजता है अथवा कागजी कार्यवाही की औपचारिकता पूर्ण कर आवेदको के पक्ष मे रिर्पोट प्रेषित करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close