♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

खबर हट के : व्हाट्सएप ग्रुप से निकाला… तो..नाराज युवक ने एडमिन का फोड़ा सर..एडमिन अस्पताल में..सावधान रहें एडमिन….!

व्हाट्सएप ग्रुप से निकाला… तो..नाराज युवक ने एडमिन का फोड़ा सर..एडमिन अस्पताल में..सावधान रहें एडमिन….!

अगर आपने भी कोई व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है और आप उसके एडमिन हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि अब लोग इसे लेकर मारपीट पर उतारू होने से भी गुरेज नहीं करते हैं।

ऐसा ही एक मामला बीते दिवस गाजियाबाद जिले के मुरादनगर की जीतपुर कॉलोनी में देखने को मिला जहां व्हाट्सएप ग्रुप से निकालने से नाराज एक युवक ने ग्रुप एडमिन का सिर फोड़ दिया। गंभीर हालात में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवीन कुमार जीतपुर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना रखा है। इसमें उसने कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को भी जोड़ रखा है। आरोप है कि पिछले दिनों आरोपी युवक ने ग्रुप पर एक आपित्तजनक पोस्ट डाल दी थी। शुक्रवार सुबह नवीन ने उस युवक को व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया।

ग्रुप से निकालने पर पहले आरोपी ने नवीन को फोन करके गाली दी और फिर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। इसके बाद युवक नवीन के मकान पर पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पहले नवीन ने आरोपी युवक को पीट दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने ईंट मारकर नवीन का सिर फोड़ दिया। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close