♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रदेश भाजपा संगठन का बड़ा फैसला …. ज्ञानेश्वर सिंह गौतम को दी गई अहम जिम्मेदारी …… पार्टी ने जिला भाजपा के साथ इस विधान सभा का भी दिया गया प्रभार ….. जिला भाजपा में हर्ष …..

 

रायगढ़। प्रदेश भाजपा द्वारा जिला भाजपा के ऊर्जावान नेता ज्ञानेश्वर सिंह गौतम को रायगढ़ जिला का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पार्टी ने रायगढ़ विधानसभा हेतु भी मीडिया का प्रभार भी सौंपा गया है।  इस पद पर ज्ञानेश्वर सिंह गौतम के पूर्व में दिए गए दायित्वों को सफलता पूर्वक निर्वहन करने का प्रतिफल दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि ज्ञानेश्वर सिंह गौतम विगत दो दशकों से भाजपा के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उन्होंने पूर्व में जिला प्रवक्ता और नगर भाजपाध्यक्ष के दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। प्रदेश भाजपा द्वारा उन्हें दोहरा दायित्व सौंपे जाने का पार्टी के बड़े – छोटे सभी नेताओं ने स्वागत किया है।

ज्ञानेश्वर सिंह गौतम को मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद दिए जाने से भाजपा जिला अध्यक्ष की टीम में और मजबूती आएगी।  ज्ञानेश्वर सिंह गौतम के द्वारा लंबे समय से पार्टी से जुड़कर हमेशा पार्टी हित में बेहतर प्रदर्शन किया है उनकी उसी कुशल रणनीतिक क्षमता को देखते हुए जिला भाजपा के साथ रायगढ़ विधान सभा की दोहरी भूमिका के लिए चुना गया है। माना जा रहा है कि यह सब आगामी चुनावी संचालन को मजबूती देने की कवायद है। जिला भाजपा में ज्ञानेश्वर सिंह गौतम की नियुक्ति से हर्ष व्याप्त है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close