♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बर्ड फ्लू: 15,425 मुर्गी व 30 हजार अंडे का किया डिस्पोजल.. 41हजार से ज्यादा दिया मुआवजा..मुर्गा व अंडा व्यपारियो की बैठक…सर्वे में अब तक एक भी नही मिला बर्ड फ्लू का मरीज..

बर्ड फ्लू: 15,425 मुर्गी व 30 हजार अंडे का किया डिस्पोजल..

41हजार से ज्यादा दिया मुआवजा..मुर्गा व अंडा व्यपारियो की बैठक…सर्वे में अब तक एक भी नही मिला बर्ड फ्लू का मरीज..

अनूप बड़ेरिया

 पशुपालन विभाग के उपसंचालक डाॅ. बघेल ने  बताया कि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र बैकुण्ठपुर से 01 किलोमीटर रेडियस के दायरे में आने वाले ग्राम, मोहल्ले के विभिन्न घरों में मुर्गे, मुर्गियों एवं बतख की खोज कराई गई, जिससे मुर्गा/मुर्गी मालिकों से उनके मुर्गा/मुर्गी को क्रय कर शासन द्वारा निर्धारित दर से उन्हें अबतक कुल 41230 रूपये की राशि का मुआवजा देकर मुर्गा/मुर्गी को डिस्पोजल किया गया है। 
वही आज के  सर्वे में किसी भी घर में कोई मुर्गा/मुर्गी प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आज तक प्रक्षेत्र के 7 शेडों में से 2 शेड के लिटर का डिस्पोजल विधिवत रूप से किया जा चुका है। वहीं विभाग द्वारा आज तक कुल 15425 मुर्गा/मुर्गी (2785 विभागीय व्यस्क मुर्गा/मुर्गी, 641 प्राईवेट मुर्गा/मुर्गी पालकों के मुर्गा/मुर्गी तथा 12000 विभागीय चूजे) एवं 30000 प्रक्षेत्र के विभागीय अण्डे, 20 क्विंटल कुक्कुट आहार को नष्ट किया गया है।

जिला कलेक्टर डोमन सिंह ने शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र बैकुण्ठपुर से 01 किलोमीटर रेडियस के दायरे में आने वाले क्षेत्र में मुर्गा/मुर्गी एवं अण्डा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। जिसके परिपालन में बैकुण्ठपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सीएमओ बैकुण्ठपुर द्वारा मुर्गी एवं अण्डा के व्यवसाय में लगे व्यापारियों की बैठक बुलाकर उन्हें विक्रय पर रोक लगाने की समझाईश दी गई, जिसे सभी व्यापारियों द्वारा सहमति प्रदान की गई। आज कोई भी मुर्गा/मुर्गी एवं अण्डा का विक्रय नहीं हुआ है। आज भी स्वास्थ्य विभाग की 4 टीमों के द्वारा शहर के 15000 आबादी क्षेत्रों का डोर-टू-डोर सर्वे किया गया। किसी भी प्रकार का कोई लक्षण प्राप्त नहीं हुआ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close