
51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 6 से 9 फरवरी तक.. मंगलम कम्पाउंड में होगा आयोजन… अखिल विश्व गायत्री परिवार का आयोजन…
51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 6 से 9 फरवरी तक..
मंगलम कम्पाउंड में होगा आयोजन…
अखिल विश्व गायत्री परिवार का आयोजन…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार कोरिया द्वारा 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 06 से 09 फरवरी तक कराया जा रहा है।
[wp1s id=’7843′]
यज्ञ आयोजन समिति ने बताया कि शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में यह 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ श्री मंगलम कम्पाउंड, जिला चिकित्सालय के पास, गढ़ेलपारा बैकुंठपुर में आयोजित किया गया है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से मंगल कलश यात्रा, सायं 6 बजे से संगीत।प्रवचन, 7 को प्रातः 9 बजे देवपूजन और महायज्ञ तथा शाम को संगीत प्रवचन, 8 को सुबह गायत्री महायज्ञ व विविध संस्कार, दोपहर 2 बजे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण, शाम 6 बजे 21 सौ दीपकों के साथ भव्य दीप महायज्ञ और 9 फरवरी को रविवार सुबह गायत्री महायज्ञ, पूर्णाहुति, देव विदाई और टोली विदाई होगी। समिति ने इस महायज्ञ में अधिक से अधिक लोगो से शामिल हो कर धार्मिक लाभ लेने का आग्रह किया है।
[wp1s id=’7803′]