
धान खरीदी लिमिट बढ़ाने जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने कलेक्टर को सौंपा पत्र..
लाल दास महंत की रिपोर्ट
कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने कलेक्टर कोरिया को पत्र सौंपते हुए धान समितियो में धान खरीदी लिमिट बढ़ाए जाने के मांग की है l मोहित पैकरा ने पत्र में उल्लेख किया है कि जिले के सभी धान खरीदी केंद्र में क्रय लिमिट बढ़ाए जाने की आवश्यकता हैl

वर्तमान में जिस क्रय लिमिट आधार पर जिले के किसानों का धान क्रय किया जा रहा है इस लिमिट अनुसान धान खरीदी हेतु तय तिथि तक जिले के सभी किसानों का धान क्रय किया जाना संभव नहीं हो सकेगा l जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्र के भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान धान खरीदी की लिमिट बढ़ाए जाने की मांग किसानों के द्वारा की जा रही है l किसानों के द्वारा की जा रही है l किसानों के हीतो को ध्यान में रखते हुए धान क्रय लिमिट बढ़ाने की मांग की है l




