नक्सलियों को अपने सोशल मीडिया पेज में खुली चुनौती देने वाले आईपीएस रतनलाल डांगी होंगे सरगुजा रेंज के नए आईजी..बस्तर में किया था..नक्सल उन्मूलन अभियान और सफल नक्सल ऑपरेशन..
नक्सलियों को अपने सोशल मीडिया पेज में खुली चुनौती देने वाले आईपीएस रतनलाल डांगी होंगे सरगुजा रेंज के नए आईजी..बस्तर में किया था..नक्सल उन्मूलन अभियान और सफल नक्सल ऑपरेशन..
अनूप बड़ेरिया
नक्सलियों को अपने सोशल मीडिया के फेसबुक पेज में खुली चुनौती देने वाले आईपीएस रतनलाल डांगी को सरगुजा रेंज का प्रभारी आईजी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान और सफल नक्सल ऑपरेशन करके रतन लाल डांगी ने सुर्खियां बटोरी थी।

आपको बता दें कि गृह पुलिस विभाग ने आज तबादला आदेश जारी करते हुए बिलासपुर आईजी प्रदीप गुप्ता को पुलिस मुख्यालय रायपुर में आईजी के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं आईजी पीएचक्यू दीपांशु काबरा को बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। रतनलाल डांगी को उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंबिकापुर का पद दिया गया है। श्री डांगी 8 या 9 फरवरी को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। वहीं सरगुजा के पूर्व आईजी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
