♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

फूलसाय एवं दसरू को मिला निःशुल्क चावल एवं दाल… चेहरे पर आई खुशियां कहा हमर मुखिया पर हवे नाज…एक फोन पर पहुंच रही सहायता..

विक्की तिवारी (बलरामपुर)

संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा कोरोना महामारी संक्रमण सें सुरक्षा बतौर संपूर्ण लाकडाउन सें प्रभावित वर्ग जो दिहाड़ी, मजदूरी सहित अन्य कार्यो के माध्यम से अपने परिवार का भरण पोषण के जरूरत को पूर्ण करते थे, इन्हें इस समयावधि के दौरान राशन की जरूरत को पूर्ण करने के लिए जिलें के कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा हर पंचायत में चावल, दाल सहित अन्य समाग्रियों का भंडारण कर निशुल्क जरूरतों को वितरण करनें का निर्देश गुरुवार को जारी कर त्वरित प्रभाव से लागू करने के निर्देश पर करीब करीब भंडारण के साथ वितरण कार्य भी प्रारंभ महज 24 घंटे के भीतर होना प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा को साकार करने के साथ मानवीय संवेदना की एक और नई  मिशाल पेश किया है।इसके लिए उन्होंने लॉकडाउन की वजह से  इसके अलावा संकटकालीन स्थिति में हेल्फलाईन नम्बर 9926168168 तथा 9926556090 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करने के संबंध में हर स्तर से प्रचार प्रसार कराया जा रहा हैैं।इसके अलावा कलेक्टर ने दिव्यांगों को विशेष सहायता देने की पहल की है, उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि दिव्यांगों की सहायता को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने कण्ट्रोल रूम से मांगे गए सहायता तत्काल उपलब्ध करवाने को कहा है।

उक्त क्रम में आज कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने जानकारी दी है की बिहान मार्ट के माध्यम से भी लोगो को जरुरत का सामान घर पहुंचाया जा रहा है। विकासखंड राजपुर के ग्राम पंचायत खोखनीया के फूलसाय के 20 किलो अनाज और दाल प्रदान किया गया।, इसी प्रकार विकासखंड कुसमी के सेमरा निवासी दसरू को 5 किलो चावल घर पहुँचाया गया। इसी क्रम में कण्ट्रोल रूम में फोन कर राजेश टोप्पो नामक व्यक्ति ने सहयोग की अपील की थी, उसका भी तत्काल निराकरण कर आर्थिक सहायता दी गई।इसके अलावा कलेक्टर संपूर्ण लाकडाउन के दौरान खुद की निगरानी में नियमित तौर पर आम नागरिकों को हो रही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए शासन द्वारा लिए गए सभी राहत भरे फैसलों को जिले में भी लागू कर आम नागरिकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। कलेक्टर  संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार नागरिकों को राशन, दवाईयां सहित अन्य आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही श्रमिको के लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close