
महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-IG डांगी…रिपोर्ट पर कार्यवाही न होने पर IG के व्हाटसअप नम्बर 9479193500 पर दें सूचना…
अनूप बड़ेरिया
अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सरगुजा रेंज के IG रतनलाल डांगी ने जहां अपने पुलिस महकमे के लोगो पर नकेल कस कर रखी है वहीं पीड़ितों की मदद कर उन्हें न्याय दिलाने में भी IG साहब हर सम्भव मदद कर रहें हैं। अभी हाल ही में IG के कड़े निर्देश पर मादक द्रव्य विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई आरम्भ की गई तो वहीं इन अवैध करोबारियों का प्रत्यक्ष या अत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कड़ी विभागीय कार्रवाई की गई। कुछ इसी प्रकार नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ भी सोशल मीडिया में अपना नंबर जारी करने के बाद जहां लोगों की शिकायतों का अंबार सीधे IG दरबार में लगा तो वर्षो पुराने मामले में भी धुआंधार कार्यवाही भी की गई।
अब एक बार फिर IG रतनलाल डांगी ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है कि सरगुजा रेंज जिला सरगुजा,सूरजपुर, कोरिया जशपुर,बलराम-रामानुजगंज की महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के घटना की सूचना प्रार्थिया या अन्य किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना विलंब के थाने के साथ-साथ मेरे मोबाइल नं 9479193500 पर भी सूचना मौखिक या लिखित मे दे सकते हैं साथ ही यदि पूर्व से दर्ज मामले में भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही हो तो भी मुझे मैसेज कर सकते हैं।




