♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरिया भाजयुमो अध्यक्ष पर फंसा पेज…घोषणा रुकी.. तो वहीं युवा भाजपा नेता हर्षल गुप्ता का बढ़ा कद…युमो प्रदेश कार्यसमिति में… अध्यक्ष पद पर शारदा और अंचल में…कोई तीसरा..?

अनूप बड़ेरिया
भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने अनेक जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के युवा व सक्रिय नेता हर्षल गुप्ता उर्फ चीकू को प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी गई है। अब जिले की राजनीति के साथ छत्तीसगढ़ में भी हर्षल गुप्ता का कद लगातार बढ़ रहा है। वही चिरमिरी के अभय गुप्ता और मनेंद्रगढ़ की रूबी पासी को भी प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिली है। हर्षल गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत करने पर उनके शुभचिंतकों ने फूल मालाओं के साथ हर्षल गुप्ता को बधाई दी है।
हर्षल गुप्ता को बधाई देते शुभचिंतक
कोरिया भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर फंसा पेंच
अंचल राजवाड़े/शारदा गुप्ता
कोरिया जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पर पेंच फंसने की वजह से नाम की घोषणा नहीं की जा सकी है। बताया जाता है कि युवा नेता अंचल राजवाड़े के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने जोर लगाया हुआ है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल की पसंद शारदा गुप्ता को बताया जा रहा है। भाजपाई खेमे में यह भी चर्चा है कि इन दोनों नेताओं के नाम पर पेंच फंसने की वजह से पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावली के करीबी नागपुर के मनोज शुक्ला को भी जिला अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close
preload imagepreload image