♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

छग में बढ़ रहे अपराध… कानून व्यवस्था चरमराई…कोरिया भाजपा ने CM का जलाया पुतला…जिलाध्यक्ष का दमदार नेतृत्व…

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोरिया जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक, चरचा, चिरमिरी एवं मनेंद्रगढ़ सहित अनेक जगहों पर छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध व चरमराती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इसी कड़ी में मंडल पटना के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आदर्श चौक पटना में मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है भुपेश बघेल मुख्यमंत्री बने हैं तब से छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। रोज हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती और भी कई प्रकार के अपराध हो रहे हैं। जब मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के क्षेत्र पाटन के ग्राम बठेना में सतनामी समाज के एक ही परिवार के पांच लोगों की जघन्य हत्या होती है मुख्यमंत्री स्वयं अपने क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने में असफल हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। समाज के हर वर्ग के लोगों के ऊपर हो रहे अन्याय एवं अपराध के विरोध में मुख्यमंत्री जी का पुतला दहन किया गया।

 


उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता कुर्रे, मंडल महामंत्री रामलखन यादव, शंकर प्रसाद सोनी, अनिल जायसवाल, अखिलेश गुप्ता, सत्यम साहू, भंवर लाल कुर्रे, सुरेश कुमार साहू, गणेश यादव, संतलाल साहू, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, बिनोद जायसवाल, गोपी कुर्रे, मनिष साहू, सत्यम यादव, राकेश कुमार रजक, दिवान सिंह, सुरेन्द्र कुमार साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close