
उद्योगपतियों का गुलाम बन गया देश..निजीकरण…बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का धरना…
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ में शनिवार को केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में विधि प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा के द्वारा धरना प्रदर्शन को वर्चुअल संबोधित किया गया। सभा को जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रमेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीमती खोपड़ा गोरे, वरिष्ठ पार्षद नागेंद्र जायसवाल, अधिवक्ता अनिमेष सिंह, सूरज भान सिंह, ध्रुव कश्यप, एल्डरमैन ज्योति मजूमदार व हारून मेमन एवं अन्य लोगों ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की निजी करण की नीति के कारण महंगाई बढ़ रही है। उद्योगपतियों के हाथ में देश को बेचा जा रहा है, पहले अंग्रेजों के हम गुलाम थे, अब उद्योगपतियों के गुलाम हो जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन काला कानून बनाया। जबकि कृषि विषय राज्य का विषय है, इस पर केंद्र सरकार कानून नहीं बना सकता। इस बात को विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तंखा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध किया। राजेश गुप्ता अधिवक्ता ने आभार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विधि प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव राजेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मखीजा, राजकुमार जैन तथा पार्षद पप्पू हुसैन इमरान खान, चंद्रकांत चावड़ा, युवक कांग्रेस के वेंकटेश सिंह, रंजन शर्मा, राकेश तिवारी, विजय मिश्रा प्रवासी उपस्थित रहे।
