♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इस संगठन को सलाम::कोरोना काल की आपदा में ऑक्सीजन के साथ अब कोविड और जिला हॉस्पिटल में भोजन पहुंचा रहा समानता क्रांति संगठन…

अनूप बड़ेरिया
कोरोना काल की इस महामारी में जहां अनेक लोग आपदा को अवसर बना कर अपनी तिजोरी भरने में व्यस्त हैं। वहीं कोरिया जिले के बैकुंठपुर की एक समाज सेवा समिति समानता क्रांति संगठन ने पिछले कोरोना काल की तरह इस बार भी एक बार मानवता की मिसाल पेश करते हुए आपदा की इस घड़ी में तीन दर्जन से अधिक लोगो को निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा कर जहां उनके जीवन को बचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है वहीं समाज के अन्य लोगो मे भी आशा की किरण जगाई है। समाज सेवी संस्था समानता क्रांति संगठन के अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता द्वारा शुरू की गई इस मुहिम से अब लोग स्वस्फूर्त जुड़ते भी जा रहे हैं।
इसी कड़ी में समानता क्रांति अब जनसहयोग से शुक्रवार को स्व.रामधनी गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्र सीए प्रशांत गुप्ता व परिजन की ओर से कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को एवं शनिवार को स्व.शशिभूषण बाजपेयी की स्मृति में जय बाजपेयी द्वारा जिला चिकित्सालय में कोविड नियमो का पालन करते हुए मरीजो व उनके परिजनों को भोजन के पैकेट का वितरण किया गया। संगठन ने बताया कि जरूरतमन्दों के लिए भोजन पैकेट वितरण की यह सुविधा रोजाना जारी रहेगी। आपको बता दें कि पिछले वर्ष कोरोना काल मे लॉक डाउन के दौरान समानता क्रांति संगठन ने रोजाना जरूरमंद परिवार जनों को राशन वितरण किया था।
इस दौरान समानता क्रांति संगठन के शिवसागर तिवारी, सुनील सिंह, आलोक बड़ेरिया, मन्नू गुप्ता सहित अनेक सदस्य भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close