
छग में राशन के चावल घोटाले का आरोप लगा..BJP ने राशन दुकानों के सामने दिया धरना..
पटना भाजपा मंडल के अध्यक्ष कपिल जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह अन्न प्राप्त होना था। समस्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत समस्त दुकानों में उक्त योजना का लाभ हितग्राहियों को मिलना था। लेकिन राज्य में भूपेश की सरकार के द्वारा उक्त योजना का चावल हितग्राहियों को नहीं दिया जा रहा है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर पटना मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल के नेतृत्व में आज पटना क्षेत्र के कई गांव अमहर, पसला, रामपुर, तेंदुआ, डुमरिया, बरदिया, सोरगा, खोंड, टेमरी, मुरमा, सांवारांवा, खोडरी, अंगा, चिरगुडा सहित कई गांव के उचित मूल्य दुकान के सामने भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा धरना प्रदर्शन कर उक्त योजना की चावल को देने की मांग की गई।
उक्त धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता कुर्रे, मंडल महामंत्री श्रीराम राजवाड़े, रामलखन यादव, श्रम मंडल के पूर्व सदस्य राजेश साहू, गब्बर जायसवाल, रायसिंह, संतोष सिंह, उपेंद्र नारायण कुशवाहा, जुगेश साहू, प्रवेन्द्र सिंह, संपत कुशवाहा श्रीमती बबीता ग्वाले, विनोद जायसवाल, गणेश यादव, सोना कुशवाहा, भागीरथी वस्त्रकार, भोला यादव, शिव शंकर साहू, सच्चिदानंद द्विवेदी, राम सजीवन, निलेश यादव, रामलाल, शिवचरण सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी शामिल रहे।