
देश की अखंडता सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए कांग्रेस से जुड़ना जरूरी-: शंकर लाल अग्रवाल*
रायगढ़।-/-छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर सोमवार को कांग्रेस पार्टी का प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए इस वर्ष 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी तारतम्य में रायगढ़ के समाजसेवी व कांग्रेस कमेटी के जिला कोषाध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के दौरान कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा है कि देश की अखंडता सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए कांग्रेस से जुड़ना जरूरी है। देश में वर्तमान समय में जो परिस्थिति भाजपा द्वारा निर्मित किया जा रहा है इससे देश के सद्भाव और आपसी भाईचारे को खतरा है इसीलिए देश के युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता लेनी चाहिए। साथ ही रायगढ़ के लोकप्रिय युवा नेता शंकरलाल ने समाज के सभी वर्गों विशेषकर बुद्धिजीवियों और पत्रकारों से भी आग्रह किया कि वह आएं और कांग्रेस की सदस्यता लें उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस का और मजबूत होना आवश्यक है। कांग्रेस के लोकप्रिय नेता शंकरलाल अग्रवाल ने बताया कांग्रेस की रीति, नीति तथा गांधी जी के आदर्शों सत्य व अहिंसा का पालन करने वाले को कांग्रेस का सदस्य बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने आह्वान किया है कि रायगढ़ विधानसभा सहित रायगढ़ जिले के पांचों विधानसभा में बृहद रूप से कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जुड़ने का अभियान सभी ब्लॉक कांग्रेस जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रारंभ करें एवं वे खुद भी कांग्रेस के इस सदस्यता अभियान पर विशेष रुप से कार्य कर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।