♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आज जीवन दायिनी क से केलो की महाआरती करेंगे क से कका ….होगा आकर्षण का केंद्र ….अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन से शहरवासियों में उत्साह …केलो नदी में आज उमड़ेगा जन सैलाब

रायगढ़।

 

शहर में इन दिनों राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की धूम मची हुई है। यह पहली बार है कि शहर में इस तरह की कोई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में भाजपा के तमाम मुद्दों को पीछे पछाड़ कर रख दिया है। इस दौरान केलों की महा आरती का भी आयोजन किया गया है। केलो आरती का आयोजन खास तौर पर शहर में हर वर्ष यूं तो मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित की जाती है लेकिन भूपेश बघेल के विशेष आह्वान पर आज केलों की महा आरती की जाएगी।

खास बात ये है की केलो तट पूरी तरह से भगवा रंग में रंग गया है। केलो नदी रात में में बेहद आकर्षक लगे इसके लिए आकर्षक तरीके से लाइटिंग भी की गई है।

भूपेश बघेल केलो की आरती में शामिल होने के लिए अपनी मंशा जाहिर किए थे इसके बाद केलो उद्धार  समिति के द्वारा केलो नदी के तट को व्यापक स्तर पर सजाया संवार जाने लगा चिलचिलाती धूप में पूरी टीम केलो नदी को सजाने और संवारने की में लगी हुई है।

केलो नदी को रायगढ़ की जीवनदायिनी नदी मानी जाती है श्रद्धा से केलो नदी को केलो मैया कहा जाता है। शहर के मध्य से होकर गुजरी नदी यूं तो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। केलो नदी उद्धार समिति के मुखिया जयंत ठेठवार इसी मंशा से हर वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर केलो की महाआरती कर नदी के साफ-सफाई को लेकर जागरूकता लाने की मंशा से यह आयोजन करते चले आ रहे हैं।


राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा पर की नदी में महाआरती का आयोजन किया जाना है। इसके लिए समिति के द्वारा पिछले 3 दिनों से लगातार रात दिन कड़ी मशक्कत कर व्यवस्था बनाई जा रही है और किलो महाआरती को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। महाआरती स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया संवारा जा रहा है।
आज शाम 6:00 बजे क से केलो की महाआरती क से कका यानी भूपेश बघेल यानी दाऊ के हाथों के द्वारा केला मैया की महाआरती का आयोजन किया गया है। आयोजन को लेकर जयंत ठेठवार और उनकी टीम के द्वारा शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में केला मैया की महा आरती में शामिल होने की अपील की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close