
भाजपा की बयार में सब बहे …. चला ओपी चौधरी का जादू …. चाय वाला बना प्रथम नागरिक ….सब देखते रह गए और गेम …
रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की लहर ऐसी चली की सब उस आंधी में बहे चले गए। कुछ प्रभावशाली कांग्रेसी ही अपना अस्तित्व बचा पाए लेकिन खास बात ये है की आंधी में भी एक निर्दलीय और एक बसपा को ये आंधी छू भी नहीं पाई। तमाम तरह की अटकलों के बीच वार्ड क्रमांक 19 के परिणाम ने सुरेश गोयल की लोकप्रियता को कमतर नहीं होने दिया। शहर के प्रथम नागरिक के रूप में जीवर्धन चौहान रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल कर एक रिकॉर्ड बना दिया है। जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।
रायगढ़ नगर पालिक निगम में अब भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार अपने पूर्ण बहुमत से विराजमान होगी। रायगढ़ नगर पालिक निगम यानि शहर सरकार की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई और भाजपा प्रत्याशियों की एकतरफा जीत हासिल हुई। कुछेक वार्डों में ही कांग्रेसी अपना अस्तित्व बचा पाए।
शहर में अब चायवाला प्रथम नागरिक बनने जा रहा है। जल्द ही इसके लिए विधिवत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर प्रथम नागरिक होने की शपथ दिलाई जाएगी। रायगढ़ में भाजपा के विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की इस ऐतिहासिक जीत में बड़ी भूमिका निभाई है। खुद भी पूरे समय डटे रहे प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय का भी रोड शो करवाया। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने वे लगातार मैदान में डटे रहे। शहर से लेकर वार्डों की गलियों में पहुंच कर मतदाताओं से जीत का आशीर्वाद मांगा था। नगरीय क्षेत्र की जनता ने भी ओपी की तपस्या का प्रतिसाद दिया और भरपूर आशीर्वाद दिया। और रिकॉर्ड मतों के अंतर से भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान को जीत हासिल हुई।
निकाय क्षेत्र की हॉट सीट खूब सुर्खियां बटोरी और एक तरफा जीत हासिल कर सुरेश गोयल ने एक इतिहास रच दिया। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जबर्दस्त माहौल ने भी भाजपा प्रत्याशी सुरेश गोयल ने जो जीत हासिल की है इससे उनकी लोकप्रियता जाहिर होती है।

खास बात ये है कि भाजपा के कुछ दिग्गज नेता भाजपा की लहर में अपने आपको बचा नहीं पाए और हार का सामना करना पड़ा है।