♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा सरकार एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED) का जिला स्तरीय पुतला दहन आज करेगी कांग्रेस…आइए,तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करें.. जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/दिनांक: 14 जून 2025 दिन (शनिवार) समय: शाम 04:00 बजे स्थान: राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जिला मुख्यालय सुकमा स्थित राजीव भवन को अटैच किए जाने के खिलाफ भाजपा सरकार प्रवर्तन एवं प्रवर्तन निदेशालय का जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कुमार साहब चौक में पुतला दहन किया जाएगा। आप सभी राजीव भवन,कांग्रेस कार्यालय में अनिवार्य रूप से एकत्रित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। प्रदेश के पदाधिकारीगण,सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक,वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,NSUI,युवा कांग्रेस, सेवादल,महिला कांग्रेस,पंचायती राज संगठन के सभी पदाधिकारी, आदिवासी प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय के अध्यक्षगण,उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण, जिला पंचायत के सदस्यगण,जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण,भारतीय कोयला मजदूर कांग्रेस इटंक,संयुक्त कोयला मजदूर संघ एटक,बी.डी.सी. सदस्यगण,सरपंचगण,सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी एवं समस्त बी.एल.ए से अपील है कि इस जिला स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन को मजबूती प्रदान करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close