बड़ी खबर::दामाद ने ससुराल मे लगाई आग..?.ससुर की जलकर मौत…सास गम्भीर..2-2 बीबियों का था विवाद..
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला के बचरा पोंडी चौकी अंतर्गत ग्राम बड़े साल्ही में कल रात्रि देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और उसकी पत्नी गम्भीर रूप में जल गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बड़े साल्ही
निवासी राय राम केंवट उम्र 60 वर्ष का उसके दामाद से काफी समय से विवाद चल रहा था। दरअसल दामाद ने दो पत्नियां रखी थी इसी बात पर ससुर और दामाद में विवाद होता रहा है। बताया जाता है कि लगभग 6 माह पूर्व भी इसी बात को लेकर दामाद ने गोली भी चला दी थी। इसी झगड़े की वजह से कल रात्रि लगभग 11 बजे 2 व्यक्ति मुहं में कपड़ा बांधे हुए आए, जिसमे सम्भवतः एक उसका दामाद था ने घर मे आग लगा दी। जिसमे झुलसकर राय राम केंवट की मौत हो गई और उसकी पत्नी पार्वती गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बैकुंठपुर लाया गया और गम्भीर हालत देखते हुए अम्बिकापुर रेफर किया गया है।
वारदात की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस पहुंच गई। अब फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद और चीजें स्पष्ट होंगी।
ANUP BADERIYA
BAIKUNTHPUR KOREA C.G




