♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक 18 फरवरी को रायपुर में …पेंशनरो के कई मुद्दों पर होंगी चर्चा….. मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स संगठनों के संयुक्त आंदोलन पर निर्णय

 

 

 

 

 

 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी- कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 18 फरवरी 2026, बुधवार को दोपहर 1.00 बजे कर्मचारी भवन रायपुर में आयोजित की गई है.

बैठक में पेंशनरो के समस्याओ पर चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा. जिसमे सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी पश्चिम बंगाल शासन एवं अन्य विरुद्ध कनफेडरेशन ऑफ स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज,पश्चिम बंगाल एवं अन्य के याचिका पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ता एवं लंबित एरियर्स का भुगतान करने संबंधी आदेश पर विचार -विमर्श कर उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ में याचिका दायर करने पर निर्णय, राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 केधारा 49(6) अंतर्गत मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के सरकारों की सहमति से पेंशनरों को महंगाई भत्ता एवं (एरियर्स भुगतान नही करने के) नियम विरुद्ध परंपरा को समाप्त करने के लिए मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स संगठनों के संयुक्त आंदोलन पर निर्णय,छत्तीसगढ़ अधिकारी -कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के नियमावली में संशोधन हेतु कार्यकारिणी में चर्चा एवं संशोधन हेतु आमसभा आयोजित करने पर विचार किया जायेगा. इसके अलावा अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से सदन में चर्चा हेतु रखे जा सकते हैं.

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष पी आर यादव महामंत्री उमेश मुदलियार ने सभी जिला शाखा अध्यक्ष ,संभाग पदाधिकारियो प्रांतीय पदाधिकारियो से तथा रायगढ़ जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिष्ठ विष्णु यादव, उपाध्यक्ष के. के. स्वर्णकार,यू आर पटेल,रवि गुप्ता, पी सी साहू सचिव आर एन साहू कोषाध्यक्ष श्रीमती शारदा मिश्रा आदि ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों, तहसील,विकासखंड अध्यक्षो एवं पदाधिकारीयो से प्रांतीय बैठक में शामिल होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close