♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा ने कोरिया में फूंका नया जोश: रोशन राजवाड़े बने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर..

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, जमीनी कार्यकर्ता को मिला संगठन में अहम स्थान
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार और समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए कोरिया जिले में नई नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी की सहमति से रोशन राजवाड़े को कोरिया जिले का झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।


रोशन राजवाड़े एक साधारण और मध्यमवर्गीय किसान परिवार से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान देते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और निरंतर सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
जानकारी के अनुसार रोशन राजवाड़े ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की शुरुआत बूथ स्तर से की थी। समय के साथ उन्होंने युवाओं की टीम के साथ मिलकर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है।


उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। खासकर युवाओं और समर्थकों ने उन्हें बधाइयां देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की योजनाएं और विचारधारा पहुंचाने का काम तेज होगा।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी रोशन राजवाड़े को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को और मजबूत बनाएंगे। साथ ही झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए भी प्रभावी पहल करेंगे।
भाजपा संगठन में रोशन राजवाड़े की यह नियुक्ति जिले में संगठन के विस्तार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिले में और अधिक सक्रिय होकर समाज के सभी वर्गों के बीच पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close