♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रचंड जनादेश पर भाजपा में उत्साह: विकास और सनातन के पक्ष में बना देशभर में माहौल – देवेन्द्र तिवारी 

लालदास महन्त
कोरिया। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश के साथ-साथ असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक विजय पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश की जनता के विश्वास और सुशासन की जीत बताया।
देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल, दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है। साथ ही उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, जनसंपर्क और मजबूत संगठनात्मक ढांचे को इस सफलता का मुख्य आधार बताया।
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकास के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना है, जिसे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यह जनादेश केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति जनता की आस्था का प्रतीक है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने भी इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास का नया इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को लाभ पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और देशवासियों को इस ऐतिहासिक विजय की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाता रहेगा।
ANUP BADERIYA

 
 BAIKUNTHPUR KOREA C.G

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close