♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूजा पैकरा आत्महत्या मामला: फरार तीन आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹5 हजार का इनाम

 

कोरिया/बैकुण्ठपुर। नाबालिग आदिवासी छात्रा पूजा पैकरा आत्महत्या प्रकरण में फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोरिया पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे (भा.पु.से.) ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस के अनुसार, थाना बैकुण्ठपुर में शिवनाथ पैकरा, निवासी पुलिस लाइन बैकुण्ठपुर, की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी नाबालिग पुत्री पूजा पैकरा पर आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाते हुए आरोपियों ने उससे ₹50,000 की मांग की, उसकी स्कूटी छीन ली तथा लगातार प्रताड़ित किया। मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले में थाना बैकुण्ठपुर में अपराध क्रमांक 214/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 107, 308(2), 309(4), 296 तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(व्ही) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में विनोद बैद, जगत कुमार बैद और दीपक बैद, निवासी कुमार चौक, बैकुण्ठपुर को आरोपी बनाया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को फरार आरोपियों के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उपयोगी सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा तथा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close