जल्द चालू होगी सिटी बस सेवा… मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र…सिटी बस सेवा के विस्तार से सैकड़ों लोगों को मिलेगा लाभ..
जल्द चालू होगी सिटी बस सेवा… मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र…सिटी बस सेवा के विस्तार से सैकड़ों लोगों को मिलेगा लाभ..
अरमान हथगेंन
मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कोरिया कलेक्टर सहित आयुक्त नगर पालिक निगम चिरमिरी को पत्र लिखकर यातायात को सुगम बनाने के लिए सिटी बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है।
उपरोक्त पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि खड़गवां विकास खण्ड के ग्राम ठग्गाव के ग्रामवासियों को सिटी बस सेवा का लाभ नही मिल पा रहा है। जिससे ग्रामवासियों को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है, पत्र में उल्लेख किया कि सिटी बस के संचालन होने से ग्राम मंझौली, अखराडांड, दुबछोला व ठग्गांव सहित बैकुंठपुर मार्ग पर आने-जाने वाले राहगीरों को सुविधा प्राप्त होगी। जिससे दूर से आने वाले लोगो को हो रही कठिनाइयों से निज़ात मिल सकेगी और सैकड़ों लोगो को लाभ प्राप्त होगा।





