♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास के 7 सुपरवाइजरों का वेतन रोका : सभी पर्यवेक्षक बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर मिले

कवर्धा कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के 7 पर्यवेक्षकों का आगामी आदेश तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। ये सभी पर्यवेक्षक बिना अनुमति के अपने-अपने मुख्यालय से बाहर है। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर यह कार्यवाही की है। जिनके ऊपर कार्यवाही हुई यह पर्यवेक्षक प्रेमलता साहू परिवेक्ष कुण्डा, भारती पाल पण्डरिया, दुर्गेश्वरी नंदनी ठाकूर बोड़ला, शकुन्तला टेकाम बोड़ला, मिलापा श्याम कवर्धा, सतरूपता सोनी कवर्धा, दिप्ती मरकाम दशरंगपुर में पदस्थ हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा नोवेल कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण को पूर्ण रूप नियंत्रण करने के दृष्टि से पूरे प्रदेश को लॉकडाउन किया गया है।
कलेक्टर  अवनीश कुमार शरण द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते है सभी विभाग अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिये गये हैं साथ ही बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर भी प्रतिबन्ध लगाया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी आदेश जारी किया गया है। इन आदेशों के अवहेलना करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग कुण्डा, पण्डरिया, बोड़ला, कवर्धा, दशरंगपुर के पर्यवेक्षक बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close