शराब पीने से रोका तो भाजपा नेता ने पुलिस पर किया हमला, टीआई को गड्ढे में दिया धक्का.. लॉकडाउन के दौरान 2 भाजपा नेता समेत शराब बेचने वाला गिरफ्तार…
कोविड-19 के वायरस के संक्रमण से बचने लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के बाद भी दौरान 2 भाजपा नेता समेत शराब बेचने वाला शराब पीते रंगे हाथ पकड़ाए हैं। पुलिस ने कांकेर जिले के भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री को सरेआम शराब पीते पकड़ा। जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया और थाना प्रभारी को गड्ढे में ढकेल दिया। यह मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है, जहां लॉकडाउन होने के बावजूद सरेआम शराब पीने के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, बांदे मंडल महामंत्री उत्तम देवनाथ व महुआ शराब विक्रेता विप्लव राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर सोशल मीडिया के माध्यम से नगर में फैल गई। कुछ स्थानीय भाजपा नेता बीच बचाव करने उतर गए। मामला दर्ज नहीं करने पुलिस से मिन्नतें करते रहे। पुलिस के सामने इन भाजपा नेताओं की भी नहीं चली और मामला दर्ज किया गया।