उदय पण्डो द्वारा एक और पहल..स्वयं के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये ग्यारह हजार नगद..स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर सराहना की..
मनीष सोनी सरगुजा
एक बार फिर उदय पण्डो सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष मे स्वयं के वेतन से ग्यारह हजार नगद राशि अदा किया गया है। इस समय सबको मालूम है कि प्रदेश सहित पुरे विश्व मे लोग कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहे हैं। ऐसे समय मे समाज सेवक से लेकर अधिकारी कर्मचारी भी यथा शक्ति सहयोग कर रहे हैं। इसी दरमियान विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो राष्ट्रपति दत्तक पुत्र उदय पण्डो ने भी स्वयं के वेतन से ग्यारह हजार की राशि कलेक्टर बलरामपुर के समक्ष सहयोग किया है। उनके द्वारा पूर्व मे भी कई ऐसे सामाजिक कार्य किये गये हैं जो सराहनीय रहा है।
“उदय पंडो कोरोना काल मे स्वयं के खर्च से हज़ारों जरूरतमंद को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन का वितरण करते आ रहे हैं। स्वास्थ मंत्री टीएस बाबा ने भी उदय पंडो के इस कार्य की सराहना करते हुए ट्वीट किया था।