बदले गए पांच राज्यों के राज्यपाल, रमेश बैस बने त्रिपुरा के राज्यपाल, आनंदीबेन पटेल को यूपी का प्रभार
दक्षिणापथ. नई दिल्ली। कई राज्यों के राज्यपाल का तबादला किया गया है, इसके अलवा कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति भी की गई है। बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है। वहीं, फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। आर एन रवि को नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी जब यह सभी अपने संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।
मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का तबादला कर उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर कर दी गई है। जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल, रमेश बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।