♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विकास को मिलेगा नया आयाम…विधायक विनय ने स्वीकृत कराए एक करोड़ के काम…सीएम और और पंचायत मंत्री का जताया आभार…

 

अनूप बड़ेरिया
 कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल की पहल पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया आयाम स्थापित किया है। विधायक डॉ. विनय की मांग पर पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 1 करोड़ 17 लाख रुपये के निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदान की है, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय के पहल पर जिन निर्माण कार्यो को पंचायत मंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम खड़गवां में मानसिंह घर से गंगा घर तक गजमरवा पारा में सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार रुपये, ग्राम बोड़ेमुड़ा संपत घर से भोला घर तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, गिद्धमूड़ी में पंचायत भवन के पास सामुदायिक भवन हेतु 6 लाख 50 हज़ार, बरदर बैगा तालाब से अशोक घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण 5 लाख 20 हज़ार, बोड़ेमुड़ा में हाई स्कूल से भोला घर तक सी.सी.रोड़ निर्माण 7 लाख 80 हज़ार, बोड़ेमुड़ा धनपुर से कोटेया पहुँच मार्ग में सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार इसी प्रकार बेलबहरा पारसनाथ के घर से रामविशाल के घर तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, बरदर में आंगनबाड़ी दर्रीपारा से बलदेव घर तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, पैनारी में बाबूलाल घर से हरदियाल घर तक औराडांड में सी.सी.रोड निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार, पेंड्री में मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी पहुंचमार्ग तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार,पेंड्री में मुख्य मार्ग से रमेश घर तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हजार, ग्राम सैंदा में जरहापारा से जेठू के घर तक सी. सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार, दुबछोला में सुमेर सिंह के घर के आगे से भूकभुकी मेन रोड़ तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार, दुबछोला उप स्वास्थ्य केंद्र बैगा मोहल्ला तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 7 लाख 80 हज़ार, अखराडांड मेहीलाल के घर से पप्पू के खेत तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, पोंडीडीह योगेंद्र के घर से नाला तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, पोंडीडीह उरांवपारा से नाला तक सी.सी.रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख 20 हज़ार, जड़हरी बहडोलापारा के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख 50 हज़ार, की मंजूरी प्रदान की गई।
इससे पूरे मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर हर्ष की लहर व्याप्त है, क्षेत्रवासियों ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पंचायत मंत्री टी. एस. सिंहदेव व मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस मंजूरी को लेकर विधायक डॉ. विनय ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इन कार्यो से नया आयाम गढ़ेंगे। इससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई लहर आएगी। उन्होंने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव का हृदय से आभार प्रकट किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close