♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

युवा कांग्रेस चुनाव का बिगुल: 30 अगस्त से शुरू होगी सदस्यता, 29 सितंबर तक चलेगा संगठनात्मक चुनाव अभियान

एमसीबी में युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने की तैयारी तेज, जिला अध्यक्ष हफीज मेमन ने कार्यकर्ताओं से समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी करने की अपील

अनूप बड़ेरिया

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। युवा कांग्रेस एमसीबी जिला अध्यक्ष  हफीज मेमन ने जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं संगठन से जुड़ने के इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सदस्यता एवं चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

जारी सूचना के अनुसार युवा कांग्रेस की सदस्यता एवं चुनाव प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर की शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान संगठन से जुड़ने के इच्छुक युवाओं तथा वर्तमान सदस्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्यवाही पूरी करनी होगी।

जिला अध्यक्ष हफीज मेमन ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव युवाओं को लोकतांत्रिक तरीके से संगठन में अपनी भूमिका तय करने और नेतृत्व के अवसर प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक योग्य एवं इच्छुक युवाओं से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता एवं चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर पूरी करें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियागत परेशानी का सामना न करना पड़े।

जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

युवा कांग्रेस जिला संगठन ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया है। संगठन का उद्देश्य युवा शक्ति की भागीदारी बढ़ाते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना है।

जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को युवा कांग्रेस की विचारधारा, गतिविधियों और चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देने तथा इच्छुक युवाओं को सदस्यता प्रक्रिया से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव युवाओं के लिए नेतृत्व की नई राह खोलने का अवसर है। ऐसे में जिले के अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

युवा कांग्रेस संगठन ने सभी इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सदस्यता एवं चुनाव प्रक्रिया पूरी करने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close