जनपद पंचायत के नवीन होटल बिल्डिंग का लोकार्पण शनिवार को…विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव करेंगी लोकर्पण…
अनूप बड़ेरिया
जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के नवीन होटल का लोकार्पण शनिवार 7 दिसम्बर को विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव सुबह 11 बजे जनपद काम्प्लेक्स में करेंगी।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीएस शर्मा ने बताया इस दौरान योगेश शुक्ला सचिव प्रदेश कांग्रेस, वेदांती तिवारी सचिव पीसीसी, नजीर अजहर जिलाध्यक्ष कांग्रेस, अजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस, सूर्यप्रताप सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत, अनिल जायसवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, ललिता पैकरा सरपंच तरगवां व गीता जायसवाल बीडीसी तरगवां उपस्थित रहेंगे।