सरकारी कर्मचारी होकर.. कर रही थी.. भाजपा प्रत्याशी का प्रचार.. अधिकारी को सप्रमाण मिली जानकारी.. तो कर दिया कुछ ऐसा.. पढ़िए पूरी खबर Page-११ में..
सरकारी कर्मचारी होकर.. कर रही थी.. भाजपा प्रत्याशी का प्रचार.. अधिकारी को सप्रमाण मिली जानकारी.. तो कर दिया कुछ ऐसा.. पढ़िए पूरी खबर Page-११ में..
अनूप बड़ेरिया
सरकारी कर्मचारी होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करना एक महिला कर्मी को इतना भारी पड़ा कि विभाग के अधिकारी को जानकारी मिलते ही उसे निलंबित कर दिया गया।
लाल घेरे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
इस पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र खेतादफाई वार्ड क्रमांक 7 की कार्यकर्ता श्रीमती गौरी वैश्य का सोशल मीडिया में पूर्व विधायक श्रीमती चंपादेवी पावले के साथ भाजपा प्रत्याशी का नगरीय निकाय चुनाव में गले मे भाजपा का पट्टा डाल प्रचार करते हुए वायरल हुआ। जिसकी शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सीएससी सिसोदिया को मिली। इसके बाद उन्होंने सीडीपीओ मनेंद्रगढ़ को इसकी जांच करने को कहा, जांच प्रतिवेदन के पश्चात प्रमाण पत्र पाने पर डीपीओ सिसोदिया ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गौरी वैश्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।