कोरिया में कांग्रेस के 3 वर्तमान अध्यक्ष पराजित..मनेन्द्रगढ़ से राजकुमार केशरवानी, नई लेदरी से विष्णु दास, झगराखांड से ओमप्रकाश हारे… खोंगापानी भाजपा 8, कांग्रेस 6..झगराखाण्ड में भाजपा-कांग्रेस 6-6, नई लेदरी में भाजपा-कांग्रेस 7-7..

अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले में संपन्न हुए शहर सरकार चुनाव में वर्तमान 3 नगरी निकाय के अध्यक्षों को हार का सामना करना पड़ा है तीनों ही कांग्रेस पार्टी के हैं मनेंद्रगढ़ से नपा अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी नई लेदरी से नगर पंचायत अध्यक्ष विष्णु दास एवं झगड़ा खंड से नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा को करारी हार का सामना करना पड़ा है जो कांग्रेस के लिए एक तरह से झटका है। खोंगापानी में वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती निर्मला चतुर्वेदी के पति विवेक चतुर्वेदी पार्षद का चुनाव जीत गए हैं।
वहीं खोंगापानी नगर पंचायत में 8 पार्षद भाजपा के जीते हैैं, तो कांग्रेस के 6 और 1 निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की है।
इसी प्रकार नगर पंचायत झगराखाड और नई लेदरी में कांग्रेस और भाजपा को बराबर पार्षदों ने जीत हासिल की है। नई लेदरी मे भाजपा को 7 और कांग्रेस के 7 पार्षद जीत हासिल की, 1 पार्षद निर्दलीय जीत कर आया।
वही झगराखाण्ड में 6 भाजपा और 6 कांग्रेस पार्षद जीते, यहां 3 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है।