♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरिया के मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में फंस गया पेंच… 9 कॉंग्रेस, 7 निर्दलीय, 6 भाजपा.. कांग्रेस के पूर्व नपा अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी व भाजपा के धर्मेंद्र पटवा चुनाव हारे.. प्रतिष्ठा का सवाल बनी सीट नंबर 12 से कांग्रेस के कृष्ण मुरारी तिवारी जीते.. कांग्रेस के कद्दावर नेत्री प्रभा पटेल भी विजयी… आपसी खींचातानी में हुआ है कांग्रेस को नुकसान..

कोरिया के मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में फंस गया पेंच… 9 कॉंग्रेस, 7 निर्दलीय, 6 भाजपा.. कांग्रेस के पूर्व नपा अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी व भाजपा के धर्मेंद्र पटवा चुनाव हारे.. प्रतिष्ठा का सवाल बनी सीट नंबर 12 से कांग्रेस के कृष्ण मुरारी तिवारी जीते.. कांग्रेस के कद्दावर नेत्री प्रभा पटेल भी विजयी… आपसी खींचातानी में हुआ है कांग्रेस को नुकसान..

 
अनूप बड़ेरिया
 
कोरिया जिले की सबसे दिलचस्प नगरपालिका मनेंद्रगढ़ का चुनाव भी काफी दिलचस्प रहा है यहां के 22 वार्डों में कांग्रेस को 9 सीट पर निर्दलीय को 7 एवं भाजपा को 6 सीट पर चुनाव जीतने में सफलता मिली है। एक दूसरे को निपटाने के चक्कर में कॉंग्रेस को इस चुनाव में आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिले हैं और उसे महज 9 वार्डों में ही जीत हासिल हुई है अप्रत्याशित परिणाम में कांग्रेस के  वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी के साथ भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा को भी हार का सामना करना पड़ा है। झीरम घाटी की तरह खंदक खंदक की लड़ाई में चारों तरफ से घिरे कांग्रेस का बड़ा चेहरा कृष्ण मुरारी तिवारी किसी तरह वार्ड क्रमांक 12 से 7 वोटों से जीतने में सफल रहे हैं इस वार्ड में कृष्ण मुरारी तिवारी को हराने के लिए भाजपा से ज्यादा कांग्रेसियों ने प्रयास किया था लेकिन विधायक गुलाब कमरों में भी इस वार्ड में जमकर मेहनत की थी। इसी प्रकार कांग्रेसी कद्दावर नेत्री व अध्यक्ष के दावेदार श्रीमती प्रभा पटेल ने भी शानदार जीत हासिल की है। वही मनेंद्रगढ़ में एक बार फिर निर्दलीयों ने कांग्रेसो भाजपा को नाकों चने चबवा दिया है। अब कांग्रेस को नगरपालिका में कब्जा करने के लिए कम से कम तीन निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी।
मनेंद्रगढ़ के विभिन्न 22 वार्डों में विजयी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है।
 
वार्ड 1 से शाहिद खान कांग्रेस  
वार्ड 2 से रूबी पासी  भाजपा
वार्ड 3 से सपन महतो निर्दलीय
वार्ड 4 से जमील शाह भाजपा
वार्ड 5 सहमीदा खातून कांग्रेस
वार्ड 6 से पप्पू हुसैन निर्दलीय
वार्ड 7 से श्यामसुंदर पोद्दार निर्दलीय
वार्ड 8 से अजीमुद्दीन अंसारी भाजपा
वार्ड 9 से बबीता कौर भाजपा
वार्ड 10 से सोनाली गुप्ता कांग्रेस 
वार्ड 11 से सरजू यादव भाजपा
वार्ड 12 से कृष्ण मुरारी तिवारी कांग्रेस
वार्ड 13 से दयाशंकर यादव भाजपा
वार्ड 14 से नागेंद्र जायसवाल कांग्रेस
वार्ड 15 से अभय बड़ा कांग्रेस 
वॉर्ड 16 से उषा  यादव निर्दलीय 
वॉर्ड 17 से प्रभा पटेल कांग्रेस 
वॉर्ड 18 से अनिल प्रजापति कांग्रेस
वॉर्ड 19 से अजय जायसवाल कांग्रेस
वॉर्ड 20 से सुनैना विश्कर्मा  निर्दलीय 
वॉर्ड 21 से गौरी केरकेट्टा निर्दलीय 
वॉर्ड 22 से आदित्य राज डेविड निर्दलीय

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close