♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रायगढ़ नगर निगम उप चुनाव में कांग्रेस ने दोनो सीटों पर जमाया कब्जा जानिए कौन कितने वोंट से रहे आगे

रायगढ़ नगर निगम उप चुनाव में कांग्रेस ने दोनो सीटों पर जमाया कब्जा

रायगढ़।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम उप चुनाव में मतगणना उपरांत निगम के दोनों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहरा गया है। हालांकि शुरुवाती दौर में वार्ड नम्बर 9 में भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाये हुए थे लेकिन दूसरे दौर में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को बढ़त मिली और लगातार बढ़ते क्रम में चलते हुए 22 मतों के अंतर से जीत हासिल किया। वही वार्ड क्रमांक 25 में शुरू से कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाये चल रही थी और अंत मे 103 मतो के अंतर से जीत हासिल कर लिया।

रायगढ़ नगर निगम उपचुनाव के प्रथम चक्र के मतगणना में कांग्रेस और भाजपा को एक-एक वार्ड में बढ़त मिलती दिख रही थी। वार्ड क्रमांक 25 में जहां कांग्रेस के सपना सिदार आगे चल रही थी है और वार्ड क्रमांक 09 में भाजपा के श्रवण सिदार आगे चल रहे थे।
दूसरा राउंड शुरू होने पर वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार श्रवण सिदार लगातार पिछड़ते चले गए और यहां से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रंजना पटेल ने बढ़त बनाया और 22 वोटों के अंतर से जीत हासिल किया। वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी को श्रवण सिदार 935 और कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पटेल 957 मत मिले। इसी तरह वार्ड नंबर 25 में भाजपा प्रत्याशी रश्मि गबेल को कुल 682 मत मिले। वही कांग्रेस प्रत्याशी सपना सिदार को 887 मत प्राप्त हुआ। इस तरह से वार्ड क्रमांक 25 में कांग्रेस प्रत्याशी सपना सिदार 205 मतों के अंतर से जीत हासिल किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close