चुनावी व्यस्तता के बीच कलेक्टर ने फिर हेलमेट पहने बाइक चालक को किया सम्मानित.. यातायात के नियमो का पालन करने वाले वाहन चालकों को समय-समय पर प्रोत्साहित करते हैं कलेक्टर..
चुनावी व्यस्तता के बीच कलेक्टर ने फिर हेलमेट पहने बाइक चालक को किया सम्मानित.. यातायात के नियमो का पालन करने वाले वाहन चालकों को समय-समय पर प्रोत्साहित करते हैं कलेक्टर..
अनूप बड़ेरिया
कोरिया कलेक्टर डोमन सिंह द्वारा हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। इसी कडी में आज यहां जनपद कार्यालय मनेन्द्रगढ के सामने तिराहा में कलेक्टर ने मनेन्द्रगढ के सुधीर जैन, रामललन सिंह, डोमनहील चिरमिरी के सनी पाण्डेय एवं शिवेन्द्र कुमार ठाकुर की गाडी रूकवाकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

कलेक्टर ने नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अनिवार्य रूप से पहनने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि सडक पर चलते हुए यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। सडक पर सुरक्षित यात्रा कराना ही पुलिस एवं जिला प्रशासन की मंशा है। कलेक्टर ने कहा कि हेलमेट पहनने वाले को सम्मान देने से न पहनने वाले को प्रेरणा मिलेगी। सम्मान का यह सिलसिला लगातार जारी है। इस हेतु विगत कई महीनों से जिला प्रषासन के अधिकारियों द्वारा हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ आकाश छिकारा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार आर. पी. चैहान सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।