पंचायती चुनाव को लेकर भाजपा गंभीर.. बैठक पर बैठक आज भी जिला स्तरीय बैठक… नगरीय निकाय जीत के गुमान में कांग्रेस संगठन अब तक नहीं कर सका है जिला स्तर की बैठक..
पंचायती चुनाव को लेकर भाजपा गंभीर.. बैठक पर बैठक आज भी जिला स्तरीय बैठक… नगरीय निकाय जीत के गुमान में कांग्रेस संगठन अब तक नहीं कर सका है जिला स्तर की बैठक..
अनूप बड़ेरिया
नगरी निकाय के चुनाव के परिणाम से कोरिया भारतीय जनता पार्टी ने सबक लेकर त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को काफी गंभीरता से लिया है इसी के मद्देनजर कोरिया भाजपा बैठक दर बैठक पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं को टाइट कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा ने एक अहम जिला स्तरीय बैठक का आयोजन भी अपने कार्यालय में किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी अभी तक नगरीय निकाय के चुनाव में जीत के गुमान से अभी तक बाहर नहीं निकल पाई है। कांग्रेस जिला संगठन अब तक तीनों विधायक के साथ बैठकर पंचायती चुनाव के लिए एक भी बैठक नहीं कर पाया है। ऐसे में जबकि जनपद के साथ जिला पंचायत का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है बावजूद इसके कॉंग्रेस संगठन इस चुनाव में संभवत गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में प्रत्याशियों की स्थिति कमजोर होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। शायद यही वजह है कि कांग्रेस को अपनी सूची जारी करने में भी देर हुई और प्रत्याशियों के चयन में एक राय व आपसी सामंजस्य ना होने की वजह से अधिकांश सीटों पर एक से अधिक कांग्रेसी स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। वहीं भाजपा में यह स्थिति काफी कम ही देखने को मिल रही है।
वहीं आज भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा कार्यालय में त्रि-स्तरीय पंचायत को जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुयी। इस अवसर पर प्रमुख रूप प्रदेश महामंत्री पवन साय, पंचायत चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, जिला संगठन प्रभारी अनुराग सिंहदेव, पूर्व भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले, पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फलेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष गौरी हथगेंन, विरेन्द्र सिंह राणा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, जिला मंत्री जमुना पाण्डेय, नपं. अध्यक्ष सरोज यादव, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि, पार्टी में हमेशा विशाल भाव से संगठन का कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि, पार्टी कार्यकर्ता टोली बनाकर बूथ स्तर पर घर-घर प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं से पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने का अपील करें। साथ ही उन्होंने कहा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला स्तर पर तथा मंडल स्तर पर चुनाव संचालन समिति व समन्वय समिति बनाने को कहा । चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंडलवार समीक्षा किया। साथ ही उन्हांने कहा कि, जिला पंचायत,जनपद चुनाव को लेकर मंडल स्तर पर बैठक कर कार्यक्रम तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपे। उन्होंने कहा कि, विगत दिनों प्रदेश भर में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन रहा। उन्हांने कहा पंचायत चुनाव मुद्दे पर लड़ा जाएगा। जिला संगठन प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने कहा कि, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में और तेजी से घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए वोट मांगे। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने जिले के सभी जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य क्षेत्रों में संगठन की बैठक लगातार हो रही है और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ को चुनाव कार्य में लगाया जा रहा है और मजबूती के साथ कार्य करने के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बैठक को पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े सहित संगठन के प्रमुख नेताओं ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा एकजुटता के बूथ पर अच्छा प्रदर्शन करने को कहा। इस अवसर पर भानूपाल, ईश्वर राजवाड़े, धीरेन्द्र साहू, रघुनंदन यादव, प्रीतम सिंह, जनार्दन साहू, राजेन्द्र चक्रधारी, कपिल जायसवाल, धनेश यादव, विनोद गुप्ता, अभिमन्यु मृदुली, पवन शुक्ला, राजेश सिंह, धनंजय पाण्डेय, अरशद खान, प्रवीण सिंह, उर्मिला नेताम, सुशीला राजवाड़े सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।