
पुसौर भाजपा महिला मोर्चा ने छापोरा शिव मंदिर परिसर में किया स्वच्छता कार्यक्रम …..भाजपा नेता गौतम अग्रवाल ने मुख्य आतिथ्य में हुआ ….फावड़ा, झाड़ू लेकर श्रमदान किया
*देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मोत्सव पर सेवा व समर्पण कार्यक्रम के तहत हो रहे विविध आयोजन*
पुसौर।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा व समर्पण के तहत विविध कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में आयोजन कर रही है। इस तारतम्य में पुसौर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ख़िरकुमारी डनसेना के कुशल नेतृत्व में छापोरा शिव मंदिर परिसर में 6 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे मुख्य अभ्यागत के रूप में भाजपा युवा नेता गौतम अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिक्षा प्रकोष्ठ व सहकारी समिति पुसौर के अध्यक्ष घनश्याम पटेल ने की।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ स्वंयम्भू भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में उगे बड़े घास को मशीन से काट कर सफ़ाई किया गया। जहां भाजपा नेता गौतम अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने स्वयं के हाथ मे घास काटने की मशीन, फावड़ा, झाड़ू लेकर श्रमदान किया। भाजपा देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न आयोजन कर अपने यशस्वी प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना कर रहे हैं।

भाजपा युवा नेता गौतम अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता करते हुए उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराने ,उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान कार्ड, कोरोना काल में कोई व्यक्ति भूखा ना सोए इसलिए अन्न वितरण योजना, मुस्लिम बहनों को सम्मान से जीने के लिए तीन तलाक से आजादी, कश्मीर को दशकों के नासूर 370 से मुक्ति, भारत के मान बिंदु प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर, व पूरे विश्व में भारत का नाम शिखर पर पहुंचा कर हमें गर्व करने का अवसर दिया है । आज श्रमदान कर उन्हें इसके लिए आभार व्यक्त किए है।

इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह घई, अफरोज डायमंड, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोपिका गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, जगन्नाथ प्रधान व खेमराज नायक का सम्बोधन सबको प्राप्त हुआ। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ख़िरकुमारी डनसेना ने आभार व्यक्त कर सबको सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित की। इस अवसर पर रमेश छपरिया, नितेश सोनी, गौरांग साव, कार्तिक राम गुप्ता, कुमारी डनसेना, अनिता माझी, चाम्पा, मनोरंजन साहू, ईश्वर गुप्ता, रूपेश पंडा, दुर्गेश मालाकार, घनश्याम गुप्ता, डिलेश्वर जायसवाल,अभिमन्यु साहू, बोधराम प्रधान, संतोष नायक, विनय भूषण शर्मा, गयतीर्थ मिर्धा, विजय पंडा, दीपेंद्र प्रधान, संजय निषाद, भरत निषाद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।




