♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरिया जिले को राष्ट्रीय सम्मान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर चंदन त्रिपाठी को किया सम्मानित …… “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत जनजातीय परिवारों के जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन

कोरिया। राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में कोरिया जिले को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए दिया गया है। कोरिया की कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने यह सम्मान राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया।


इस अभिनव अभियान के अंतर्गत जिले की 154 ग्राम पंचायतों के जनजातीय परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा गया है। प्रथम चरण में पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से संबंधित सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी के नेतृत्व में जिले में योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है। कोरिया जिले को मिला यह सम्मान न केवल प्रशासनिक दक्षता की पहचान है, बल्कि जनभागीदारी आधारित विकास मॉडल की सफलता की मिसाल भी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close