अब रुद्रनारायण ने बढ़ाया कोरिया का गौरव..राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में तात्कालिक भाषण में प्रथम..जिपं में है ष
अनूप बड़ेरिया
रायपुर में चल रहे युवा उत्सव 2020 में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में जिले के रुद्र नारायण मिश्र को 40 से से अधिक उम्र की कैटेगरी में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।
राजनीति में युवाओं की भूमिका विषय पर बोलते हुए रुद्र मिश्रा ने सभागार में उपस्थित लोगों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और निर्णायकों ने रुद्र के उद्बोधन की जमकर सराहना करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रदान किया। रुद्र मिश्रा जिला पंचायत में मनरेगा में सहायक जनसंपर्क अधिकारी पद पर पदस्थ हैं।





