राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन भी बजा कोरिया का डंका..वाद-विवाद में..योगेश गुप्ता और रुद्रनारायण प्रथम..कोरिया का विजयी अभियान जारी..अब क्विज की बारी..
उत्सव के दूसरे दिन कोरिया का विजय अभिराज्ययान जारी..
वाद विवाद में भी कोरिया पूरे प्रदेश में प्रथम..
पक्ष- विपक्ष दोनो में कोरिया को मिला पहला पुरस्कार
अनूप बड़ेरिया
रायपुर में चल रहे युवा उत्सव में कोरिया का विजय अभियान दूसरे दिन भी जारी है । चालीस वर्ष से अधिक उम्र की कैटेगरी में वाद विवाद की प्रतियोगिता में कोरिया की तरफ से “छत्तीसगढ़ का विकास कृषि से ही संभव ” विषय पर पक्ष से बोलते हुए रुद्र नारायण मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही इसी विषय पर विपक्ष पर बोलते हुए योगेश गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस विषय पर दोनो ही प्रतिभागियों के अकाट्य तर्क
तर्कों को निर्णायक और उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे। सदन में दोनों प्रतिभागियों के लिए जमकर तालियां बजी। अंततः दोनो को पक्ष और विपक्ष से अलग-अलग विजयी घोषित किया गया।
इसी प्रकार सितार वादन में विधान चौधरी और शास्त्रीय गायन में नन्दलाल को दूसरा स्थान मिला है।





