प्रखर राष्ट्रवादी पार्टी है भाजपा-विक्रांत सिंह.. भारतीय जनता पार्टी का संग़ठन पर्व-2019..
प्रखर राष्ट्रवादी पार्टी है भाजपा-विक्रांत सिंह
भारतीय जनता पार्टी का संग़ठन पर्व-2019
इस बार सदस्य संख्या 30 करोड़ पार पहुंचने का लक्ष्य
अनूप बड़ेरिया
भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का आगमन कोरिया जिले के चिरमिरी मंडल व नागपुर मंडल में हुआ।
इस दौरान पार्टी के लोगो से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश संगठन ने युवा मोर्चा के कंधों में पार्टी की महत्वपूर्ण जवाबदारी सौपी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को गाँव-गाँव, शहर-शहर, घर-घर, एक-एक दुकान, गली, मोहल्ला में जाकर अधिक से अघिक लोगो को भाजपा का सदस्य बनाना है।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा में काफी ऊर्जावान कार्यकर्ता है सभी संकल्प लेकर चले कि संगठन ने जो लक्ष्य जिले और मंडलो को दिये है, वह सब मिलकर निश्चित ही पूरा करेंगे।
विक्रांत ने कहा भाजपा का मतलब है जनता की सेवा करना , जनता के लिए अपना सर्वस्व लगा देना है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ,भाजपा आज सबसे बड़े वट वृक्ष के रुप मे खड़े होकर करोड़ो लोगो को छाया दे रही है। इसके लिए लाखों कार्यकर्ताओ ने अपना जीवन लगाया है, उन सभी कार्यकर्ताओं से हमे भी प्रेरणा लेनी चाइये। आप जो भी कार्यकर्ता यहाँ उपस्थित है वह चाहे अपनी इच्छा से आये हो ,संयोग से आये हो या किसी अन्य कारणों से आये हो , पर आप आये तो सही जगह है। आप भाग्यशाली है कि आप सर्वश्रेष्ठ पार्टी में आये है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्व गुरु बनाने का सपना देखकर अखंड भारत की कल्पना को साकार करने का जो काम शुरू किया है। उसे पूरा करने के लिए हर वर्ग के लोगो की सहभागिता जरूरी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने उपस्थित युवाओ से आव्हान किया कि आज देश, प्रदेश और जिले में युवाओ को सक्रिय राजनीति में आगे आएं। देश के पुनर्निर्माण में सहभागी बनने के लिए भाजपा की सदस्यता लेना है। आज हमारी प्रतिस्पर्धा किसी और पार्टी से नही बल्कि खुद से है। सदस्यता अभियान में हम 11 करोड़ की संख्या पार कर चुके है और इस बार 30 करोड़ पर पहुंचने का लक्ष्य लेकर हम चल पड़े है।छत्तीसगढ़ प्रदेश में युवा मोर्चा को 4 लाख से ज्यादा नए पुराने सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल,पूर्व विधायक मनेंद्रगढ़ विधानसभा श्याम बिहारी जायसवाल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने भी युवाओ को मार्गदर्शन व संबोधित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा चिरमिरी मंडल के अध्यक्ष द्वारिका जायसवाल , महामंत्री राजेश सिंह, पूर्व महापौर डमरू बेहरा,जिला भाजयुमो के सदस्यता प्रभारी अरुणोदय पांडेय ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री रामलखन सिंह ,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रीत जैन पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो गणेश ठाकुर , पार्षद संतन चौहान , जिला व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक शाहिद अली, जिला मंत्री सुशील सिंह, भाजयुमो चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरषोत्तम सोनकर, महामंत्री,बाबला गौण,उपाध्यक्ष विक्की नाहक, बृजेश सिंह, संदीप सोनवानी, आकाश, मोनू, आदित्य नेगी, सहित सैकड़ो की संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।