निर्वाचन आयोग ने किया तारीखों का ऐलान.. 30 दिसंबर से नामांकन..30 जनवरी से नतीजे..राज्य में आचार संहिता लागू, उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन 9 जनवरी को..गैर दलीय होंगे चुनाव…
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान सोमवार को राज्य चुनाव आयोग ने कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश में 28 जनवरी से तीन चरणों मेंं मतदान होगा, जबकि 30 जनवरी से 6 चरणों में नतीजे आएंगे। इसके लिए 30 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आयोग की ओर से बताया गया कि नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। वहीं, जमानत राशि को भी चार गुना बढ़ा दिया गया है। नक्सल प्रभावित जिलों और अन्य में मतदान का समय अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
6 जनवरी तक होगा नामांकन, 7 को स्क्रूटनी
- मतदान की तारीख : 28 व 31 जनवरी और 3 फरवरी
- नामांकन की तारीख : 6 जनवरी तक
- नाम वापसी व चिन्हों का आवंटन : 9 जनवरी
- नक्सल इलाकों मेंं सुबह 6.45 बजे से 2 बजे तक मतदान
- सामान्य जगहों में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान
इस तरह से आएंगे नतीजे
पंच-सरपंच | जिला पंचायत |
पहला 30 जनवरी | पहला 31 जनवरी |
दूसरा 02 फरवरी | दूसरा 03 फरवरी |
तीसरा 05 फरवरी | तीसरा 06 फरवरी |
साभार-दैनिक भास्कर
