कोरिया से page-११ की बड़ी खबर ..सस्पेंड हुए हेडमास्टर ने जहर खाकर की आत्महत्या का प्रयास.. चुनावी ट्रेनिंग में दारू पी किया था हंगामा.. कलेक्टर ने किया था सस्पेंड.. बच गई जान…
कोरिया से page-११ की बड़ी खबर ..
सस्पेंड हुए हेडमास्टर ने जहर खाकर की आत्महत्या का प्रयास..
चुनावी ट्रेनिंग में दारू पी किया था हंगामा..
कलेक्टर ने किया था सस्पेंड.. बच गई जान…
अनूप बड़ेरिया
सस्पेंड हुए हेड मास्टर ने प्रभूराम बेनवंश ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर में भर्ती कराया गया है। अब यह अपने अधिकारियों को डराने की नौटंकी है या सस्पेंड होने के बाद अपमान के ऐसे उठाया गया कदम है यह तो हेड मास्टर के ठीक होने के बाद ही उसके बयान से पता चलेगा।
[wp1s id=’7803′]
दरअसल निलंबित प्रधानपाठक प्रभुराम बेनवंश प्राथमिक शाला छिरहाटोला में पदस्थ था। हेड मास्टर पर आरोप है कि वह पंचायत चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में शराब का सेवन करके आया था, शराब के नशे में हंगामा और अधिकारियों से बहस की थी। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी और कलेक्टर ने जानकारी पर निलंबित कर दिया था। जनपद पंचायत भरतपुर के सीईओ भूपेन्द्र सोनवानी की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर डोमन सिंह ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। फिलहाल हेड मास्टर खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
[wp1s id=’7843′]