♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरोना ब्रेकिंग::जिला अस्पताल का लिपिक और उसका पुत्र निकले कोरोना पॉजीटिव…

सूरजपुर से मुकेश गर्ग

सूरजपुर के जिला चिकित्सालय में पदस्थ एक लिपिक व उसका पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैं यह दोनों शहर के वकील कॉलोनी में रहते हैं जहां प्रशासन ने सैनिटाइज करवाकर इनके संपर्क में आए हुए लोगों का सैंपल लेकर जांच प्रारंभ किया है।शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद फिर से लोग सहम उठे हैं ।

जिला चिकित्सालय में पदस्थ लिपिक व उसके पुत्र को गले में खराश व सर्दी खांसी की शिकायत थी जिस पर इनका सैंपल लेकर कोरोना जांच किया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इसकी पुष्टि सीएचएमओ डॉ आर एस सिंह ने की है। जिला चिकित्सालय के कर्मचारी व उसके पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से चिकित्सालय व वकील कॉलोनी के निवासरत लोग भी सहम उठे हैं।बताया गया है कि कॉलोनी को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है तो वही इनके संपर्क में आए हुए लोगों की जानकारी लेकर सैंपल लिया जा रहा है फिलहाल जिला चिकित्सालय के पांच लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है ।स्वास्थ्य महकमे में कोरोना पॉजिटिव होने का यह तीसरा मामला है इससे पूर्व रामानुजनगर में पदस्थ दो स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी ।जिला चिकित्सालय में पदस्थ कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। इधर शहर में फिर से कोरोना के मरीज मिलने से लोगों में भय का माहौल है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close